जल्द निपटा लें DC ऑफिस व तहसीलों के काम, नहीं तो चक्करों में पड़ जाएंगे आप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 10:37 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में डी.सी. ऑफिस व तहसीलों में काम करवाने वाले लोगों को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने सरकार के खिलाफ फिर संघर्ष शुरु करने का ऐलान किया है। सरकार की वादा खिलाफी से खफा कर्मचारियों ने पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक कलम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया है। 

इसे लेकर डी.सी. कर्मचारी यूनियन का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार मीटिंग के बाद फिर मुकर जाती है। उनकी मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डी.ए. दिए जाएं और कर्मचारियों के प्रमोशन किए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News