संयुक्त किसान मोर्चा के धरने में उमड़ा जन सैलाब, आज राज्यपाल को देंगे मांग पत्र

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 08:19 AM (IST)

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राज्यों की राजधानियों में दिए जा रहे 3 दिवसीय धरने के दूसरे दिन सोमवार को किसान महिला-पुरुषों का जैसे जन सैलाब उमड़ आया। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व को प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मंगलवार को 11 बजे पंजाब के राज्यपाल से मिलने का निमंत्रण मिला है। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं भेजे जाने का गंभीर नोटिस लिया और किसान संगठनों की बैठक में इस मामले पर चर्चा करते हुए फैसला लिया गया कि पंजाब के राज्यपाल से मिलकर तत्काल बैठक कर अगली रणनीति बनाई जाएगी।सोमवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों की बैठक निर्भय सिंह ढुडीके, हरमीत सिंह कादियां और सतनाम सिंह साहनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मोर्चे की आगामी योजना बनाई गई। उधर, धरने में सोमवार को भी पंजाब के कोने-कोने से ट्रैक्टर ट्रॉलियों और किसानों का आना जारी रहा। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आज सुबह धरने में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशपर्व मनाते हुए जपुजी साहिब का पाठ कर सरबत और लोक कल्याण के लिए अरदास की गई।

वक्ताओं ने पंजाब के राज्यपाल द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा किसान आंदोलन के खिलाफ लोगों को गुमराह करने के लिए दिए गए बयानों पर कड़ी आलोचना की और कहा कि आप सरकार को इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं कृषि संबंधी सभी लंबित मांगें दोहराईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News