3 दिन तक नहीं खोली आंखें... स्पोर्ट्स कॉलेज में ब्लास्ट से झुलसे कर्मचारी ने सुनाई आप बीती
punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 03:40 PM (IST)

जालंधर : स्पोर्ट्स कॉलेज में एक व्यक्ति के झूलसने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रांसफार्मर का जंपर ठीक करने गए सीएचबी कर्मचारी के साथ हादसा हो गया है। इस दौरान थ्री फेज मीटर के ब्लास्ट होने से कर्मचारी का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां 5 दिन इलाज चलने के बाद उसे छुट्टी मिल गई है। बताया जा रहा है कि, व्यक्ति की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे 3 दिन तक आईसीयू में रखा गया था। यही नहीं 3 दिन तक तो उसे आंख तक नहीं खोली थी।
कर्मचारी की पहचान रिक्की के रूप में हुई है जोकि, पावरकॉम की मकसूदां डिविजन के अधीन अंतर्गत पटेल चौक डिविजन में काम करता है। उसने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रांसफार्मर का जंपर खराब हो गया था। जिसे वह अपने साथी कर्मचारी सहित ठीक करने गया था। इस दौरान जब वह थ्री फेज मीटर चेक करने लगा तो उसमें ब्लास्ट हो गया और उसका चेहरा व आंखे व कपड़े तक झुलस गए। उसे तुरन्त अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।
वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित रिक्की ने बताया कि, घटना स्थल पर उसके साथ मौजूद कर्मचारी ने इसकी सूचना किसी अन्य सरकारी कर्मचारी को नहीं दी। कंपनी द्वारा इलाज तक नहीं करवाया गया। इस मामले को लेकर सीएचबी कर्मचारी यूनियन जालंधर के प्रधान इंद्रबीर सिंह अक्रोश में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि, कर्मचारियों की ऐसी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि, इस संबंधी 4 अगस्त को चीफ इंजीनियर से मिलकर बात की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here