सिविल अस्पताल में हुई मरीजों की मौत के मामले में Action, 3 डॉक्टर Suspend

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 06:10 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में खराबी के कारण तीन मरीजों की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में डॉक्टरों पर गाज गिरी है। पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्री-कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी है।

PunjabKesari

सस्पेंड किए जाने वाले डॉक्टरों में एम.एस .डॉ. राज कुमार, एस.एम.ओ. डॉ. सुरजीत सिंह और डॉ. सोनाक्षी शामिल हैं। इन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जांच में आरोपी पाए जाने पर तीनों डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News