नशे की भेंट चढ़ा मां-बाप का इकलौता बेटा! शव के पास मिली सिरिंज

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 06:16 PM (IST)

रूपनगर: रूपनगर जिले के गांव भंगाला का 27 वर्षीय नौजवान वरिंदरपाल सिंह नशे की चपेट में आ गया। वरिंदरपाल सिंह पुत्र स्व. हरमेश सिंह रूपनगर के  ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक बस स्टैंड के पास गिरा हुआ था। उसके हाथ में नशे की सिरिंज भी थी। इस नौजवान के बारे में ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गोगी ने एस.एच.ओ. सिटी को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।  

PunjabKesari

इस संबंध में थाना सिटी के एस.एच.ओ. पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक युवक का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक नौजवान अपनी माता का इकलौता बेटा और 5 बहनों का भाई था जो शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गया। वरिंदरपाल सिंह को कुछ समय पहले ही पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उसके पिता हरमेश सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी जगह ही वरिंदरपाल को नौकरी मिली थी। वह जिला जेल रोपड़ में तैनात था लेकिन इन दिनों ड्यूटी से सस्पेंड चल रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News