पड़ोसी से झगड़े के बाद सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 02:15 PM (IST)

लुधियाना (राम) : थाना जमालपुर अधीन आते जी.टी.बी. नगर, भामियां कलां में एक व्यक्ति की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने अपने एक पड़ोसी को जि़म्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान सुखदेव हांडा पुत्र महेंद्रपाल हांडा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब जल रहा है लेकिन कैप्टन फार्म हाऊस में फरमा रहे आराम - मजीठिया
जानकारी के अनुसार मृतक के भाई दीपक हांडा ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला अमन नाम का व्यक्ति उसके भाई सुखदेव हांडा से निजी रंजिश रखता था। जो अक्सर ही उसकी भाभी को भी रास्ते में तंग परेशान करता था। इसे लेकर पंचायती तौर और थाना जमालपुर में भी कई शिकायतें और समझौते हो चुके हैं। शुक्रवार की देर रात सुखदेव ने अपने भाई दीपक को कहा कि वह उक्त पड़ोसी की कथित धमकी के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान है। जिस कारण उसका कोई भी नुक्सान हो सकता है। शनिवार की सुबह सुखदेव हांडा करीब 5 बजे सो कर उठा और कुछ समय बाद ही एकदम गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पंजाब जल रहा है लेकिन कैप्टन फार्म हाऊस में फरमा रहे आराम - मजीठिया
उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर के प्रमुख इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। इसके साथ ही सारा मामला उच्च आधिकारियों के ध्यान में भी लिया दिया गया। मृतक की मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद बनती कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल