फगवाड़ा में DSP योगेश कुमार की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौ+त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 12:44 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब डीएसपी योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे थाना सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई।

सरकारी रिवॉल्वर साफ करते हुई मौत
बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह वह अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो उनके सीने में जा लगी।

शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News