मकान मालिक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील मूवी बनाकर नैट पर डालने की दी धमकी

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 04:23 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): अपने ही घर में किराए पर रहने वाली महिला को विवाह का झांसा देकर उसे पहले उसके पति के साथ तलाक करवा दिया और बाद में विवाह करवाने से मुकर गया। थाना सदर पटियाला को पुलिस ने इस मामले में सतवंत सिंह निवासी गुर नानक कालोनी बहादुगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने पति के साथ सतवंत सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। सतवंत सिंह ने उसके पति की गैर हाजिरी में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने आरंभ कर दिए और उसकी अश्लील मूवी भी बना ली और नैट पर डालने की धमकी देने लग पड़ा। इसके बाद सतवंत सिंह ने उसको कहा कि वह अपने पति को तलाक दे और वह उसके साथ विवाह करवा लेगा और वह उसके बच्चे को भी गोद ले लेगा। सतवंत सिंह के कहने पर उसने अक्तूबर 2019 में अपने पति पर तलाक के केस डाल दिया। परंतु इसके बाद सतवंत सिंह के उसके साथ विवाह नहीं करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News