जालंधर में बेकाबू पिकअप का कहर! दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसी और फिर...

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 10:11 AM (IST)

जालंधर (वरुण): इंडस्ट्रियल एरिया में तेजरफ्तार पिकअप गाड़ी एक दुकान का शटर तोड़ कर अंदर घुस गई। देखते ही देखते ड्राइवर ने तुरंत वहां से गाड़ी भगा ली और कुछ दूरी पर प्रवासियों के क्वार्टर के वेहड़े में जाकर गाड़ी खड़ी कर दी और खुद फरार गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जबकि खुद पीड़ित परिवार ने ही गाड़ी को ढूंढ लिया।

जानकारी देते दविंदर पाल सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में उनका घर है जहां घर के बाहर ही दुकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह घर से बाहर थे तो अचानक एक पिकअप गाड़ी ने दुकान के शटर में टक्कर मार दी और गाड़ी अंदर घुसा दी। हादसे के बाद ड्राइवर दोबारा से काफी स्पीड के साथ वहां से भाग गया। कुछ समय बाद दविंदर घर लौटा तो उसने गाड़ी ढूंढनी शुरू कर दी जो कुछ दूरी पर क्वार्टरों के वेहड़े में खड़ी मिली। गाड़ी का फ्रंट क्षतिग्रस्त हो चुका था। दविंदर ने कहा कि अगर दुकान के आसपास बच्चे खेल रहे होते या फिर बड़े लोग खड़ा होते तो जानी नुकसान हो सकता था। दविंदर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News