पुलिस की कार्रवाई, अफीम, हैरोइन व 54 कारतूसों सहित 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 11:47 AM (IST)

खेमकरण : एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान व डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष खेमकरण कंवलजीत राय ने कस्बा खेमकरण में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अफीम, हैरोइन, इलैक्ट्रानिक उपकरण व 315 बोर के कैरतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में कंवलजीत राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम चकवलिया में छापेमारी कर अमृतपाल सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव चकवलिया और कुलवंत सिंह पुत्र फुला सिंह निवासी चकवालिया के पास से एक किलो अफीम, एक इलैक्ट्रॉनिक उपकरण और 54 कारतूस बरामद किए गए, जिस पर के.एफ.बी.एम.एम. लिखा है।

इसी तरह पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान भूरा कोहना निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र गुरमुख सिंह व जसपाल सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र सतनाम सिंह से 16 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तरह एक अन्य नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने खेमकरण निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा पुत्र मुख्तियार सिंह व रेशम सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह से 80 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News