Ludhiana: लुटेरों और बदमाशों को पनाह देने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 5 खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 09:57 AM (IST)
लुधियाना (राज): अपराधियों के साथ-साथ अब उन्हें संरक्षण देने वालों की भी खैर नहीं है। लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगोड़े अपराधियों को पनाह देने और उनकी आर्थिक मदद करने के आरोप में थाना सहनेवाल में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, आरोपी बदमाश मनी खच्चर, दलीप कुमार उर्फ भैया और अमन कुमार उर्फ बैंस, जिनके खिलाफ पहले से ही थाना सहनेवाल में संगीन मामले दर्ज हैं और पुलिस को जिनकी तलाश है, उन्हें कुछ लोग जानबूझकर छिपा रहे हैं। जांच में सामने आया कि दोषी मनी खच्चर के पिता रमेश कुमार, माता अमरजीत कौर, राज किशोर, इंदु देवी और वीर सिंह इन भगोड़े अपराधियों को न केवल अपने पास पनाह दे रहे हैं, बल्कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी मुहैया करा रहे हैं।
इतना ही नहीं, ये लोग पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपराधियों के मुकदमों की पैरवी भी कर रहे हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन सभी आरोपियों के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का साफ संदेश है कि अपराधियों की मदद करने वाला भी उतना ही बड़ा दोषी है जितना कि अपराध करने वाला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

