Police Action : एक किलो अफीम सहित व्यक्ति गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 06:18 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना काठगढ़ की पुलिस ने एक किलो अफीम सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर परमिन्दर सिंह राय ने बताया कि बलाचौर-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आंसरों में चौकी इंचार्ज एस.आई. सतनाम सिंह की पुलिस पार्टी की ओर से नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रोपड़ से आई पंजाब रोडवेज की बस को रोक कर जब पुलिस टीम की ओर से चैकिंग की जा रही थी तो बस में बैठा एक व्यक्ति बहाना बना कर बस नीचे उतर कर रोपड़ की ओर जाने लगा, जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब उसकी किट्ट की जांच की तो उसमें से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बिरसा बर्जो निवासी (झारखंड) के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना काठगढ़ में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।