पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें मामला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 06:04 PM (IST)

पटियाला : समाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित 4 लोगों को समाना सिटी पुलिस ने सरकारी कार्य में विघ्न डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि समाना के तहसील कांपलैक्स के सामने बिजली बोर्ड विभाग का कंप्लेंट सेंटर जोकि खस्ताहाल में था। जिसके बदले पार्क के किनारे पर एक कमरे का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन उक्त कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां जाकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। समान सिटी के इंचार्ज गुरविंदर सिंह संधू ने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है, जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनके नाम मंगत राय मूवी, परमजीत सिंह बब्बू ,जसबीर सिंह बब्बू, कुलविंदर सिंह हैं, को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी 5 लोगों को गिरफ्तार करना बाकी है। 

वहीं इस मामले में समाना के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही कर रही है। शहर के अंदर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News