जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 03:15 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : थाना डिवीजन नं. 5, लेबर कॉलोनी, जवाहर नगर कैंप की पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को जुआ खेलते हुए लाखों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान बलबीर कुमार निवासी लेबर कॉलोनी, राजवीर सिंह निवासी मंजीत नगर, अमरिंदर सिंह निवासी फाजिल्का, हरजीत सिंह निवासी मॉडल गांव, अजय कुमार निवासी लेबर कॉलोनी, संजय कुमार निवासी हैबोवाल और रमन कुमार निवासी घूमर मंडी के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी भीष्म देव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लेबर कॉलोनी स्थित एक घर की छत पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 2.11 लाख नकद के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here