पुलिस कांस्टेबल दो साथियों के साथ नहर के किनारे पी रहा था हेरोइन, नौकरी से सस्पेंड
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 11:21 AM (IST)

अमृतसर: पंजाब में नशा तस्करों का शिकंजा आम जनता के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों को अभी अपनी चपेट में ले रहा है। बीते कुछ दिन पहले भी पंजाब में पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए उससे सस्पेंड किया गया था। अब एक ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब के एक कांस्टेबल और उसके दो साथियों को हेरोइन पीते हुए तरसिक्का पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अमृतसर देहाती के एसएसपी ध्रुव दहिया ने मामला ध्यान में आने के बाद कांस्टेबल को नौकरी से डिसमिस कर दिया। तीनों लोग नहर के किनारे पर बैठ कर नशा कर रहे थे। उसके साथ पकड़े गए दो साथियों की पहचान जोबनजीत सिंह निवासी रसूलपुर कलां और चरनजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार का मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समय पकड़े गए आरोपियों से नशा तस्करों के बारे में जानकारी ले रही है। पंजाब में बढ़ता नशा अभी तक कई घरों को उजाड़ चुका है।