बिना Notice सुखपाल खैहरा के घर JCB मशीन लेकर पहुंची पुलिस फोर्स, माहौल तनावपूर्ण

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के घर आज माहौल तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला है। दरअसल, भारी संख्या में पुलिस टीम JCB मशीन लेकर सुखपाल खैहरा के घर पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी सरकार के आदेश पर कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा के घर का हिस्सा गिराया गया।

पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारी आज भारी पुलिस फोर्स के साथ भुलत्थ में रामगढ़ निवास पर पहुंचे। इस दौरान सुखपाल खैहरा डिच मशीन के सामने धरने पर बैठ गए। भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीनियर अधिकारियों ने न सिर्फ धरने पर बैठे सुखपाल खैहरा को जबरन हटाया और उन्हें विरोध करने से रोका। बल्कि विरोध के बावजूद डिच मशीन का इस्तेमाल किया गया।

सुखपाल खैहरा ने पुलिस टीम को कहा कि, उन्हें बिना लीगल नोटिस जारी किए ऐसे पुलिस द्वारा एक्शन लेना गलत बात है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि, पहले नोटिस दिया जाता है और फिर व्यक्ति को मौका दिया जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। नही रामगढ़ के सरपंच के पास कोई नोटिस पहुंचा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से एंटी-रियट फोर्स भी तैनात की गई थी। खैहरा के समर्थकों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। लेकिन एंटी-रियट फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन रोक दिया और खैहरा के घर पर पीला पंजा चलाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News