Gurdaspur: सराफ के घर लूट मामले में नई अपडेट, पुलिस ने कस्बा टांडा के पास....
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 04:29 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर में सराफ के घर से लूट मामले में नई अपडेट सामने आई है। जिले के जेल रोड पर एक सराफ वरुण महाजन के घर पर दिनदहाड़े उसके परिवार को बंधक बनाकर 7 करोड़ रुपये की लूट के बाद सराफ की कार को लेकर फरार हो गए थे। उक्त को पुलिस ने आज कस्बा टांडा के पास गांव पंडोरी झावा से बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि गत दिवस अज्ञात निहंग बाने में लुटेरों ने गुरदासपुर के जेल रोड पर स्थित सराफ वरूण कुमार के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर 7 करोड़ रुपये की लूट की थी। इस संबंध में जिला पुलिस गुरदासपुर अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच कर रही थी और इस संबंध में पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया गया था। जिसके चलते आज कस्बा टांडा के पुलिस स्टेशन प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा की अगवाई में पुलिस ने गांव पिंडोरी झावा गांव के पास से लुटेरों सराफ की लूटी कार को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि लुटेरे सराफ वरूण का लाइसेंसी रिवाल्वर तथा परिवार के सभी मोबाईल भी अपने साथ ले गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

