Gurdaspur : वंदे भारत आने से पहले रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन, दिखी पुलिस ही पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 06:18 PM (IST)

गुरदासपुर  (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर के बम निरोधक दस्ते द्वारा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेलगाड़ी के पंहुचने से पहले रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष सर्च अभियान। जिस अधीन बम निरोधक दस्ते द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करने वाली सवारियों के सामान की चैकिंग सहित रेलवे स्टेशन के विश्राम घर, सारे प्लेट फार्म तथा रेलवे स्टेशन को आने-जाने वाले रास्ते की सख्ती से चैकिंग की।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की चेकिंग पुलिस द्वारा समय-समय पर की जाती रहती है। लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए यह विशेष सर्च अभियान बहुत जरूरी है। इस तरह के अभियान बस स्टैंड, सब्जी मंडी, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि में चलाए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News