नशा तस्करों पर पुलिस का सीक्रेट एक्शन, गांव में अचानक हुई रेड से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 05:23 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): नशा तस्करों की धर पकड़ के लिए एस.पी., डी.एस.पी. व विभिन्न थानों के एस.एच.ओज के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने गांव लंगडोआ में कासो आप्रेशन चलाया। पुलिस ने नजदीकी गांव लंगडोआ में कासों आप्रेशन के दौरान नशों का व्यापार करने वाले संदिग्ध लोगों के घरों तथा टिकानों पर सर्च आप्रेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने 3 विभिन्न आरोपियों से हैरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियां बरामद की। इस अवसर पर एस.पी. सर्वजीत सिंह वाहिया ने बताया कि नशा व्यापारियों की धर पकड़ के लिए पुलिस पूरी तरह से सख्त रवैया अपना रही हैं।

उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को नशा का व्यापार करके नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त लंगडोआ गांव में उक्त कार्रवाई पूरी तरह से गुप्त व अचनचेत चलाई गई थी। उन्होंने कहा नशा तस्करी के लिए बदनाम अन्य गांवों तथा मोहल्लों में भी इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News