पंजाब के दो जिला पुलिस अधिकारियों को मिला ''मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन''

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 04:53 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): वर्ष 2021 के लिए गृहमंत्री मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन के लिए 152 पुलिस कर्मचारियों का चयन किया गया है। जिनमें से पंजाब के दो अधिकारियों को उपरोक्त मेडल मिला है तथा यह दोनों अधिकारी जिला बरनाला से संबंधित हैं। जिला पुलिस मुखी संदीप गोयल तथा सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को केंद्र सरकार की ओर से इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

PunjabKesari

यहां वर्णनीय है कि उपरोक्त मेडल के लिए 15 अधिकारी सी.बी.आई. से, 11 अधिकारी मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र से, 10 अधिकारी उत्तर प्रदेश से, 9 अधिकारी केरला तथा राजस्थान से, 8 अधिकारी तमिलनाडु पुलिस से, 7 अधिकारी बिहार से, 6 अधिकारी गुजरात कर्नाटक तथा दिल्ली पुलिस से चुने गए हैं। पंजाब से सिर्फ दो अधिकारियों को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को इससे पहले 6 बार डी.जी.पी. डिस्क के साथ 2015 में अवॉर्ड फॉर मेरीटोरियस सर्विस तथा 2020 में मुख्यमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News