112 पर शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला! हमलावरों ने चलाई गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 01:15 PM (IST)

मोगा: मोगा के धर्मकोट में रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस दौरान जब 112 नंबर पर शिकायत की गई तो मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया गया। इस बीच पुलिस पर गोलियां चलाई गईं और ईंटें भी फेंकी गईं, जवाब में पुलिस द्वारा भी हवाई फायरिंग की गई। लड़ाई में 1 शख्स के गंभीर रूप से घायल होने के अलावा 4 पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार धर्मकोट के अंतर्गत आने वाले गांव अम्मीवाला में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस बीच गोलियां भी चलीं। इस झगड़े की शिकायत जब 112 नंबर पर पुलिस को दी गई तो पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंच गई। हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर भी हमला किया और पुलिस पर फायरिंग की गई और पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थर भी फेंके गये। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की।

इस लड़ाई में एक पक्ष का मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लुधियाना रेफर किया गया है। इस सब में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि देर रात 4 पुलिसकर्मी घायल हालत में उनके पास आए थे। इनमें से एक को छुट्टी दी जारी है, वह किसी झगड़े की जांच करने गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News