कपड़े के शोरूम में भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची 4-5 फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 01:30 PM (IST)

मोगा (कशिश): प्रताप रोड पर आज सुबह करीब 5 बजे एक कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक नितिन गर्ग ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। वे मौके पर पहुंचे और जाकर देखा तो दुकान की छत से धुआं निकल रहा था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उनका काफी नुकसान हुआ है। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं तो सिर्फ धुआं निकल रहा था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पास टॉर्च न होने की वजह से आग का पता नहीं चल पाया और आग फैल गई, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ।

वहीं, जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बेअंत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि प्रताप रोड़ पर आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि काफी धुआं था और विजिलिटिी कम थी। उन्होंने दुकान के मालिक से बात की और दुकान का शीशा तोड़ा और धुआं कम होने के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड ऑफिसर अरविंदर सिंह ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो उनकी गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बिजली न होने की वजह से उन्होंने दुकान के मालिक से बात की और शीशा तोड़कर आग पर काबू पाया। आग बहुत फैली हुई थी और उन्हें आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News