पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, सामने आया ये सच
punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 03:34 PM (IST)

पटियाला : थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते पुडा ग्राऊंड में से कुछ दिन पहले मिला मुकेश निवासी अमेठी (उत्तर प्रदेश) का शव कोई कुदरती मौत नहीं बल्कि एक अंधा कत्ल था और जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हुआ तो एस.पी. सिटी सरफराज आलम, डी.एस.पी. सिटी-2 जसविंदर सिंह टिवाणा, डी.एस.पी. जसनदीप सिंह मान और इंस्पेक्टर प्रदीप बाजवा की टीम ने सिर्फ 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ बंटी और गौरव कुमार निवासी पटियाला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कत्ल सिर्फ केवल 3000 रुपए के लालच में कर दिया गया।
पुलिस को 3 मई को पुडा ग्राऊंड में से एक अज्ञात शव मिला था, जिसके सिर में काफी चोटें लगी हुई थी। यह शव मुकेश कुमार निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश का था जो पेंटर का काम करता था। पुलिस ने पहले 174 की कार्रवाई की और जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो स्पष्ट हो गया मुकेश का कत्ल करके शव को फैंका गया है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के माहिर माने जाने वाले डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में त्रिपड़ी पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करके उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि मुकेश को अपने काम के 3000 रुपए मिले थे और वह पैसे लेकर ठेके की तरफ जा रहा था, जहां एक लड़के ने उसे इशारा किया तो वह इशारे को फॉलो करता हुआ पुड्डा ग्राऊंड में झाड़ियों में जा पहुंचा। जहां पहले ही बलजीत सिंह और गौरव कुमार घात लगा कर बैठे थे और उन्होंने चाकू और पत्थर के साथ हमला करके मुकेश का कत्ल किया और फरार हो गए। जाते हुए उसका फोन और नकदी भी छीन कर ले गए और लाश को वहां ही फैंक गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनसे छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया। इस मौके पर एस.पी. सरफराज आलम, एस.पी. सौरव जिंदल, डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाणा, डी. एस. पी. जसनदीप सिंह मान, इंस्पेक्टर प्रदीप बाजवा और थाना पस्याना के एस.एच.ओ. अंकुरदीप सिंह भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

राज्यपाल और CM हेमंत ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

इन 5 वजहों से व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता है धन, आप भी जान लें ये Vastu Tips