पंजाब में सियासी हलचल तेज, जीरकपुर से बड़ा नेता कांग्रेस में शामिल
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:41 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। डेराबस्सी में अकाली दल को झटका देते हुए हरदीप सिंह गाजीपुर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।
वहीं अमृतसर में आम आदमी पार्टी को भी नुकसान हुआ, जहां करीब दो दर्जन परिवार अकाली दल में शामिल हो गए। इनमें कई प्रमुख लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। चुनाव से पहले जारी इस दल-बदल ने पंजाब की राजनीति को फिर गरमा दिया है।

