कूड़े पर सियासत: तजिंदर पाल बग्गा का केजरीवाल पर पलटवार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 03:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कूड़े के पहाड़ को लेकर आज भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वह लुधियाना में लैंडफिल साइट पर आए हैं और केजरीवाल की पोल खोलने जा रहे हैं। बग्गा ने कहा कि केजरीवाल कूड़े के पहाड़ पर राजनीति कर रहा है और आम आदमी पार्टी के असली चेहरे को दिखाने के लिए जरूरी था कि पंजाब में आकर उनकी पोल खोली जाए। तजिंदर बग्गा ने लुधियाना में एक कूड़े के पहाड़ पर आम आदमी पार्टी को घेरते हुए एक वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शायद निगम के चुनावों का इंतजार कर रही है ताकि इसे राजनीति मुद्दा बना सके। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा दिल्ली में एक कूड़े का पहाड़ जैसे वह पंजाब के अंदर 150 दिखा सकते हैं। 

बता दें कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर की कूड़े के पहाड़ (लैंडफिल साइट) को भ्रष्टाचार का पहाड़ कहते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। यह मूद्दा शुरू से ही आम आदमी पार्टी व भाजपा में रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News