घर में पोस्त की गैर-कानूनी खेती करने वाला आरोपी काबू, 4 kg 678 ग्राम पोस्त बरामद
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 05:07 PM (IST)
फरीदकोट (राजन): जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो अपने घर में गैर-कानूनी तरीके से पोस्त की खेती कर रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार हरदेव सिंह (चौकी इंचार्ज, कलेर) ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त करते हुए बस अड्डा गांव ढूडी पहुंचे। इस दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि नसीब सिंह उर्फ सीपा, निवासी गांव ढूडी, जिला फरीदकोट ने अपने घर में पोस्त के पौधे लगाए हैं और वह पौधों की डोडियां तोड़ रहा है। मुखबिर ने बताया कि अगर तुरंत रेड की जाए तो उसे रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर रेड की। रेड के दौरान आरोपी घर के आंगन में पोस्त के पौधों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जब पौधों को उखाड़कर एक बैग में तौला तो बैग समेत कुल वजन 4 kg 678 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन, फरीदकोट में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

