Power Cut : सुबह 8 से शाम 6.30 बजे तक  बिजली सप्लाई रहेगी ठप्प

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 04:13 PM (IST)

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): 220 केवी सादिक से फिरोजपुर लाइन झोक हरिहर लाइन के मुरम्मद कार्य के चलते 2 जून को सुबह 8 बजे से शाम 630 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जानकारी देते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि 220केवी लाइन के मुरम्मद कार्य के चलते 66 केवी स/स झोक हरिहर, टिब्बी खुर्द, पोजोके, सिटी फिरोजपुर व एफसीआई फिरोजपुर से चलते 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 66 केवी स/स को 220 केवी स/स के साथ अपग्रेड किया जा रहा है और यह काम मुकम्मल होने से फिरोजपुर शहर व इसके साथ लगते गांवों, कस्बों आदि में 66 केवी ओवर लोडिंग सिस्टम से बचाया जा सकेगा और भविष्य में 66केवी लाइन ओवरलिंडग से लगने वाले कटों से भी निजात मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News