जालंधर के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, गर्मी में छूटेंगे लोगों के पसीने

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 09:33 PM (IST)

जालंधर:  शहर में कल बिजली कट लगने की सूचना है। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 27 मई को 11 केवी दकोहा फीडर को निर्धारित कार्य के चलते बंद रखा जाएगा। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।

इस दौरान जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स शामिल हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए पहले से आवश्यक इंतजाम कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News