Punjab के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, 4 घंटे का Powercut
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 10:39 PM (IST)
रूपनगर (विजय): पंजाब के रूपनगर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। 11 के.वी. गोबिंद वैली फीडर की तत्काल मुरम्मत और पेड़ काटने के लिए 14 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान सुखरामपुर टप्परिया, सुखरामपुर एन्क्लेव, गोबिंद वैली कॉलोनी, माजरी रोड, अमर कॉलोनी, नानकपुरा, जे.जे. वैली, आईटीआई कैंपस रूपनगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज रूपनगर, थाना सदर, होली फैमिली स्कूल, सदाब्रत, गोल्डन सिटी, ग्रीन एवेन्यू और हुसैनपुर आदि इलाके की सप्लाई बंद रहेगी।

