बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! जालंधर समेत कई इलाकों में 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 08:48 AM (IST)
जालंधर: पंजाब के कई इलाकों में आज यानी गुरुवार को लंबा बिजली कट लगने जा रहा है। पंजाब बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए शहरों में पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी निर्धारित किया गया है। कई इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल हो जाएगी और शाम तक सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर कई घंटों तक बिजली कट लगाया जाएगा। पढ़ें प्रमुख इलाकों का विवरण-
जालंधर (पुनीत) : 66 के.वी. कोट सदीक सब-स्टेशन में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते 19 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर बंद रहने के कारण आसपास के कई इलाकों की बिजली प्रभावित होगी। प्रभावित होने वाले इलाकों में गांव धालीवाल, गांव गाखल, गांव चोगावां, गांव सेहजंगी, कोट सदीक, काला संघियां रोड, कांशीनगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर, बस्ती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमेहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, चोपड़ा कॉलोनी और राजा गार्डन आदि शामिल हैं।
भुन्नरहेड़ी (नौगावां) : 66 के.वी. ग्रिड भुन्नरहेड़ी की जरूरी मरम्मत के मद्देनजर इस ग्रिड से चलने वाले 11 के.वी. फीडर परोड़, अलीपुर आदि की बिजली सप्लाई 21 नवंबर को बंद रहेगी। इस दौरान इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले बाजारों और कृषि मोटरों सहित सभी बिजली लाइनों की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस संबंध में सब-डिवीजन देवीगढ़ के सहायक इंजीनियर (वितरण) ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहने पर विभाग को सहयोग देने की अपील की है।
समालसर (सुरिंदर): सहायक कार्यकारी इंजीनियर, संचालन उपमंडल समालसर बेअंत सिंह सिद्धू ने पावरकॉम के सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 19 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक समालसर से बाघा पुराना की 66 के.वी. लाइन को डबल सर्किट करने के कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण 66 के.वी. सब-स्टेशन समालसर से चलने वाले गांव समालसर, लंडे, डेमरू कलां, डेमरू खुर्द, जी.टी.बी. गढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज, जी.टी.बी. गढ़ कोठे और कोठे संधुआं की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 66 के.वी. सब-स्टेशन माड़ी मुस्तफा से चलने वाले गांव माड़ी मुस्तफा, वैरोक्के, लधाईके, चन्नूवाला और चौधरीवाला आदि में भी बिजली बंद रहेगी।
तलवंडी साबो (मुनीश): 19 नवंबर 2026 को 400 के.वी. ग्रिड बहिमन जस्सा से 220 के.वी. ग्रिड तलवंडी तक जाने वाली लाइन की सैगिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते इस ग्रिड से चलने वाले चार फीडर गुरुहरसर यू.पी.एस., तिऊणा यू.पी.एस., संगत ए.पी. और बहिमन ए.पी. सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। इन फीडरों के बंद रहने के कारण नवा पिंड, संगत, तिऊणा, जोगेवाला, गाटवाली और गुरुहरसर गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह जानकारी तलवंडी साबो के पी.एस.पी.सी.एल. एस.डी.ओ. पाल सिंह ने दी।

