पंजाब पुलिस के इस अधिकारी को मुख्यमंत्री पदक से किया जाएगा सम्मानित
punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 05:59 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): भूपिंदर सिंह सिद्धू जो वर्तमान में कमांडेंट-3 आई.आर.बी. और अतिरिक्त प्रभार ए.आई.जी. स्पेशल टास्क फोर्स, फिरोज़पुर रेंज के पद पर तैनात हैं, को कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ काम करने और उत्कृष्टता के साथ पुलिस विभाग के साथ-साथ समाज की सेवा करने के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। भूपिंदर सिंह सिद्धू की पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो यह भी मेहनती अधिकारियों से भरी हुई है। उनके परदादा एक सेना अधिकारी थे और उन्होंने भारत और विदेशों में विभिन्न स्थानों पर सेवा करते हुए कई पदक जीते। उनके नाना जी सेना में मेजर थे और मामा भारतीय सेना से जनरल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। भूपिंदर सिंह सिद्धू के पिता अख्तर सिंह सिद्धू बतौर एस.एस.पी. जेल पंजाब में कार्यरत थे।
अपने पिता के स्थानांतरणीय पद के कारण सिद्धू ने अपनी शिक्षा विभिन्न स्थानों जैसे दशमेश पब्लिक स्कूल फरीदकोट, सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, सीनियर मॉडल स्कूल फरीदकोट कॉलेज, पंजाबी विश्वविद्यालय से एम.बी.ए. और फोरेंसिक साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी शामिल है। सिद्धू अपने करियर के दौरान डी.एस.पी, सब-डिवीज़न, बठिंडा, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, एस.पी. मोहाली और ए.डी.सी.पी. 2 लुधियाना, ए.आई.जी. स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ए.आई.जी. एन.आर.आई, डी.सी.पी. लुधियाना कमिश्नरेट, एस.एस.पी. विजिलेंस लुधियाना, एस.एस.पी. फिरोज़पुर (2017-18), एस.एस.पी. फाज़िल्का (2022-23), एस.एस.पी. मलेरकोटला, एस.एस.पी. फिरोज़पुर (2023) नियुक्त रहे।
भूपिंदर सिंह सिद्धू, पी.पी.एस. को इससे पहले भी जनरल ऑफ पुलिस प्रशंसा डिस्क, सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसे कई महत्वपूर्ण सम्मान मिल चुके हैं। एक बार फिर अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी लगन से काम कर रहे भूपिंदर सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है जो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गवर्नर पंजाब द्वारा दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here