प्रताप सिंह बाजवा को मिला राजनीतिक जीवनदान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 01:39 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): लुधियाना संसदीय सीट से विगत दो कार्यकाल में रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी की टिकट पर संसद सदस्य रहे। 2024 के संसदीय चुनाव घोषणा के बाद अचानक रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया जिससे पूरे पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा व हैरानी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

इस विगट परिस्थिति में पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सख्त स्टैंड लिया और लुधियाना आकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के बागी रवनीत सिंह बिट्टू को खुली चुनौती दी कि अगर लुधियाना संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत गए तो वह राजनीति से संन्यास ले लूंगा। राजा वडिंग की लुधियाना संसदीय क्षेत्र से जीत ने प्रताप सिंह बाजवा की लाज रख ली और उन्हें राजनीतिक जीवनदान प्रदान किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News