लुधियाना में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला की मौत, बना तनावपूर्ण माहौल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 11:49 AM (IST)

लुधियाना (राज): शिमलापुरी इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब यहां स्थित 'सीरत हॉस्पिटल' में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और डॉक्टरों पर इलाज में बड़ी कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते सही इलाज मिल जाता या उन्हें सही जानकारी दी जाती, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

घटना से गुस्साए परिवार और उनके समर्थकों ने अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात और अस्पताल के कामकाज पर भी असर पड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना शिमलापुरी की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को शांत करने और उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News