लुधियाना में दर्दनाक हादसा—पुल से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 09:12 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जालंधर बाईपास चौक में एक मोटरसाइकिल सवार युवक रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे जा गिरा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

जांच अधिकारी थानेदार शिंगारा सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक बस्ती जोधेवाल की तरफ से आ रहा था और अचानक जालंधर बायपास चौक पर बने नेशनल हाईवे के पुल के ऊपर से रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News