क्या बंद हो जाएगा Jalandhar का Notorious क्लब? बड़े Action की तैयारी में निगम

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 03:12 PM (IST)

जालंधर : जालंधर का चर्चित NOTORIOUS क्लब एक बार फिर सुर्खियों में है। शहर में लंबे समय से विवादों में घिरे इस क्लब को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के लाजपत नगर स्थित नोटोरियस क्लब खुलने से पहले ही नगर निगम ने इसे सील किया था। लेकिन जानेमाने उद्योगपति के बेटे के आगे निगम अफसर भी कुछ नहीं कर पाए और बेबस होकर सील को खोलने पड़ा। नोटोरिसय क्लब पर एक्साइज विभाग, पुलिस व सेहत विभाग की कार्रवाई के बाद नगर निगम में द्वारा भी एक्शन लिया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर नोटोरियस क्लब खुला है वह अवैध है। बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर कोई व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो सकती है। इसके बावजूद क्लब के मालिक ने टॉप फ्लोर पर बार और रेस्टोरेंट खोल दिया है और लोगों को यहां पर शराब परोसी जाती है। सबसे हैारनी की बात इसके बार के ऊपर भी एक सर्वेंट क्वाटर बना दिया है, जबिक बिल्डिंग में सर्वेंट क्वाटर बन नहीं सकता। 

पढ़ें पूरा मामला: 

आपको बता दें कि, नोटोरियस क्लब शुरू होने से पहले एक महिला नेत्री ने नगर निगम के कमिश्नर को शिकायत दी थी।, जिसके बाद उस बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। लेकिन कई बिजनैसमैन के कहने पर इसे खोल भी दिया गया था। ये भी बता दें कि, बीते दिनों क्लब में ईस्ट वुड विलेज के मालिक के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने क्लब प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए यह स्पष्ट करने के लिए कहा था कि आखिर क्लब देर रात 2-3 बजे तक क्यों खुला रहता है, जबकि निर्धारित समय सीमा से अधिक देर तक बार और क्लब संचालित करना नियमों के खिलाफ है।

नोटिस जारी होने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लब के किचन में छापा मारा। इस दौरान टीम ने वहां से चिकन और ग्रेवी के सैंपल भरे और उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्लब की देर रात तक चलने वाली गतिविधियों के कारण आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे इलाके की शांति और सुरक्षा प्रभावित होती है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि हाल ही में हुई घटना के बाद क्लब की छवि को गहरा धक्का लगा है। 

इस मामले में थाना नंबर 4 की पुलिस ने 4 आरोपियों टैबी भाटिया, बंटी चावला, सैहबी भाटिया व एक अन्य युवक को खिलाफ गैर जमानती धाराओं  में केस दर्ज किया गया है। हरकत में आए आबकारी विभाग ने क्लब देर रात शराब परोसने को लेकर चालान काट दिया। इसके साथ ही नोटोरियस क्लब को अगले आदेशों तक सील किया गया है, और उसका लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, आरोपी शहर के कुछ राजनीतिक लोगों से मदद और समझौता करने की कोशिश कर रहे थे । 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News