Jalandhar के नोटोरियस क्लब की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन ने की यह बड़ी कार्रवाई
punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 10:27 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के लाजपत नगर में स्थित नोटोरियस क्लब (रेस्टोरेंट) में 5 अगस्त की रात बड़ा हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ युवकों ने नशे की हालत में ईस्टवुड विलेज के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा के बेटे और भतीजे पर बुरी तरह हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनके सिर में फ्रैक्चर हो गया। यह पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। पंजाब आबकारी विभाग ने क्लब पर देर रात तक शराब परोसने का आरोप लगाते हुए चालान किया और बार को अगले आदेश तक सील कर दिया है। इसके साथ ही नोटोरियस क्लब का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से शहर के सभी रेस्टोरेंट, बीयर बार और नाइट क्लब को रात 12 बजे तक बंद करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। लेकिन 5 अगस्त की घटना के समय क्लब आधी रात के बाद भी खुला था और वहां शराब परोसी जा रही थी। प्रशासन ने साफ कहा है कि कानून तोड़ने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here