लुधियाना में सरकारी कॉलेज की प्रिंसिपल का WhatsApp हैक, लोगों को किया अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 05:05 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): लुधियाना में हैकर्स द्वारा WhatsApp अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी कन्या कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन लता का WhatsApp नंबर आज हैकर्स ने हैक कर लिया है। हैकर्स ने उनके WhatsApp से कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कई लोगों को मैसेज भेजकर 48 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगी।

प्रिंसिपल सुमन लता ने बताया कि हैकर ने उनके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कई नंबरों पर मैसेज करके 48 हजार रुपये की मदद मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद किसी ने उनको फोन करके बताया तो प्रिंसिपल सुमन लता ने तुरंत लोगों को सतर्क किया। उन्होंने अपने परिचितों से अपील की कि उनके नंबर से पैसे मांगने वाला कोई भी WhatsApp मैसेज आए तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की रकम ट्रांसफर न करें। 

प्रिंसिपल ने अपने WhatsApp स्टेटस के जरिए भी लोगों को जानकारी दी कि उनका फोन/WhatsApp हैक हो चुका है। उन्होंने लोगों को ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करने और किसी भी संदिग्ध अनुरोध पर प्रतिक्रिया न देने की सलाह दी। घटना के बाद कॉलेज से जुड़े लोगों और उनके संपर्कों में भी सतर्कता का माहौल है। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News