पुलिस को धक्का देकर आरोपी अस्पताल से फरार, फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 12:14 PM (IST)

खन्ना: आज खन्ना के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चोरी के मामले में नामजद आरोपी पुलिस कर्मी को धक्का देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए बाजारों में आरोपी को पीछा कर मकानों की छत से पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार अकाश कुमार उर्फ काशी निवासी खन्ना जोकि चोरी के केस में पकड़ा गया था, के 2 अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन तीनों को आज खन्ना के सिविल अस्पताल में कोरोना टैस्ट कराने के लिए लाया गया था।
इसी बीच जब इमरजैंसी वार्ड में तीनों को दाखिल करवाया गया तो आरोपी काशी पुलिसकर्मी को धक्का देकर सिविल अस्पताल के पीछे वाले गेट से बाजार से भाग निकला। बाजार में काफी भीड़ थी जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और पुरानी सराय की गली में से निकल कर कहीं छिप गया। इस घटना की सूचना खन्ना के डी.एस.पी. करनैल सिंह को मिली तो उन्होंने 2 थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। डी.एस.पी. करनाल सिंह खुद बाजारों में निकले और सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए जिसके बाद यह बात यकीनी हो गई थी कि आरोपी काशी पुरानी सराय इलाके में ही छिपा हुआ है। पुलिस ने जब इस इलाके में आरोपी को ढूंढने का काम शुरू किया तो आरोपी को एक मकान की छत पर देखा गया। इसके बाद आरोपी पुलिस के डर से करीब 40 फीट की छत से कूदकर भागने लगा था तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया। डी.एस.पी. करनैल सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
काशी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मामले
आरोपी काशी शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ पहले भी चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। काशी इतना चालाक है कि आज सुबह से ही पुलिस को बोल रहा था कि उसकी टांग में इतना दर्द हो रहा है कि उससे चला भी नहीं जा रहा, जबकि वह सिविल अस्पताल में पुलिस को धक्का देकर वहां से भाग निकला।
कुछ दिनों पहले भी भाग गए थे 2 चोर
थाना सिटी-2 से कुछ दिनों पहले भी 2 चोर भाग निकले थे। इस थाने में हवालात नहीं है जिसका फायदा उठाते हुए 2 चोर हथकड़ी समेत थाने से बाहर निकले थे। इन दोनों चोरों का पीछा करते हुए पुलिस ने इन्हें खाली प्लाट से मुश्किल से काबू किया था। कुछ ही दिनों में चोरों के भागने की यह दूसरी घटना हुई है जिसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?