गार्ड को धक्का दे फरार हो रहा था कैदी, फिर जो हुआ जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 02:17 PM (IST)

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट जेल ले जाते समय एक कैदी गार्ड को धक्का देकर भाग गया। इस दौरान कैदी के साथ दुखद हादसा हो गया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल फाजिल्का पुलिस ने जज सिंह नामक एक भगोड़े कैदी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत के आदेश पर कैदी को फरीदकोट जेल भेजा जा रहा था। इस दौरान जब पुलिस कैदी को जेल ले जा रही थी, तो उसने सादिक कस्बे के पास गार्ड को धक्का दिया और वाहन से कूदकर भाग गया। भागने वाला कैदी 66 केवी ग्रिड में घुस गया, जहां वह एक टावर पर चढ़ गया।

जब वह टावर पर चढ़ा तो बिजली के तारों के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लगा, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। इस घटना में कैदी जज सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैदी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News