पंजाब में मौसम संबंधी विभाग ने 5 दिनों की दी चेतावनी, जानें अपने शहर की Weather Report!

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 05:58 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का कहर लगातार बढ़ रहा है। पंजाब में पड़ रहे घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। मौसम विभाग ने आज से 31 दिसंबर तक पंजाब के मौसम का बड़ा अनुमान लगाया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, विभाग ने 5 दिनों के लिए राज्य में शीतलहर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र में एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की उम्मीद है। इससे कुछ समय के लिए तापमान बढ़ेगा, जबकि एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 30 दिसंबर को आएगा। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहां बारिश के कोई संकेत नहीं दिए गए हैं और न ही कोई अलर्ट दिया गया है। 

इसी तरह 29 दिसंबर को होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 30 और 31 दिसंबर को अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News