दादी इंदिरा के कमरे में बैठेंगी प्रियंका,अगले सप्ताह संभालेगी कार्यभार

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 09:16 AM (IST)

जालन्धर(धवन): उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस के उसी कार्यालय में बैठेंगी जहां पर कभी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी बैठा करती थीं। लखनऊ का यह कांग्रेस कार्यालय एस.पी.जी. सुरक्षा के घेरे में है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि लखनऊ के उक्त कांग्रेस कार्यालय में गुप्त सीढियां भी बनी हुई हैं जो सीधे उस कमरे की तरफ जाती हैं जहां कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बैठकें किया करती थीं। अभी औपचारिक तौर पर तो प्रियंका गांधी ने यह ऐलान नहीं किया है कि वह किस कार्यालय में बैठा करेंगी परन्तु माना जा रहा है कि वह फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभाल लेंगी। वैसे तो प्रियंका के लिए कई अन्य कार्यालय भी खोजे जा रहे हैं। 

PunjabKesari

दादी के कमरे में बैठने की जताई थी इच्छा 
कांग्रेसी हलकों में यह चर्चा भी चल रही है कि प्रियंका गांधी उसी कमरे में बैठने की इच्छुक हैं जहां इंदिरा गांधी कभी बैठकें किया करती थीं। लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में गुप्त सीढियां भी बनी हुई हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि उन्हें राहुल गांधी के बराबर वाला कमरा दिया जा सकता है। 

PunjabKesari

प्रियंका खुद में देखती है पिता राजीव का अक्स

प्रियंका के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लखनऊ में  कांग्रेस मुख्यालय में दफ्तर आबंटित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर का कमरा भी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में है। सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके भाई राहुल का व्यक्तित्व दादी से बेहद मिलता-जुलता है। वह खुद में पिता (राजीव गांधी) का अक्श देखती हैं। प्रियंका लम्बे समय से कांग्रेस के लिए चाहे प्रचार करती रही हैं मगर अब वह सक्रिय राजनीति में उतरी हैं।  

PunjabKesari

गूगल सर्चिंग में प्रियंका ने तोड़े सारे रिकार्ड
प्रियंका गांधी ने जैसे ही सक्रिय राजनीति में कदम रखा वैसे ही मानो सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अपना अड्डा जमा लिया। पूरे सोशल नैटवर्किंग पर कई घंटे बीत जाने के बावजूद प्रियंका गांधी छाई हुई हैं। गूगल सॄचग में प्रियंका का नाम इस समय सबसे ऊपर चल रहा है। ट्विटर में भी प्रियंका गांधी पिछले 2 दिनों से सबसे आगे हैं। फेसबुक में भी प्रियंका फिलहाल सबसे आगे दिखाई दे रही हैं। वह करिश्माई व चमत्कारी नेता है इसलिए सपा व बसपा में भी अंदरखाते हलचल देखी जा रही है। प्रियंका को उत्तर प्रदेश में 42 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News