Punjab: कानूनगो की नायब तहसीलदार के पद पर Promotion, पढ़ें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 02:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पदोन्नति कोटे की रिक्त पदों पर कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को Punjab Civil Services (Revised Pay) Rules, 2021 के तहत लेवल-12 वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इस वेतनमान में 43,000 रुपये मूल वेतन निर्धारित किया गया है।

यह पदोन्नति रजिस्टर-बी के अंतर्गत खाली पड़ी पदोन्नति कोटे की सीटों पर की गई है। आदेश में कहा गया है कि पदोन्नत अधिकारी अब नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। सरकार ने 16 कानूनगों अधिकारियों को पदोन्नत किया है, जिनमें सवर्ण सिंह, रजिंदर सिंह, गुरदीप लाल, करमजीत सिंह, सुखबीर सिंह, गुरचरण सिंह आदि शामिल हैं। पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची निम्नलिखित है:-

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News