इटली में पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव काकड़ा में हुआ अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 07:14 PM (IST)
भवानीगढ़ (कांसल): इटली में संदिग्ध हालात में मौत का शिकार हुए गांव काकड़ा के युवक नवदीप सिंह का शव आज प्लेन से भारत लाया गया, जिसके बाद गांव में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए अकाली नेता हरविंदर सिंह काकड़ा ने बताया कि पूर्व हाउस फेड ऑफिसर सूरत सिंह तुंग का 35 साल का इकलौता बेटा नवदीप सिंह करीब 4 साल पहले नौकरी के लिए इटली गया था। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में वह पंजाब लौट रहा था, लेकिन किसी वजह से रास्ते में ही वापस इटली चला गया।
उन्होंने आगे बताया कि 22 मार्च को परिवार को सूचना मिली कि नवदीप सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इस दुखद खबर के बाद गांव और परिवार में दुख की लहर दौड़ गई। कई दिनों की कोशिशों के बाद आज उसका शव दिल्ली लाया गया, जहां से उसे गांव काकड़ा ले जाया गया और नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
नवदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, 4 साल का बेटा और माता-पिता हैं। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जबकि उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। इस मौके पर समाना के पूर्व MLA जगतार सिंह राजला, प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन गुरमेल सिंह घराचों, हरविंदर सिंह काकड़ा, रवजिंदर सिंह काकड़ा, रणजीत सिंह तूर (कांग्रेस), दिनेश बंसल, गुरदीप सिंह फग्गूवाला, जगतार शर्मा और परमजीत सिंह संगतपुरा के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और इलाके के लोगों ने दुख बांटा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

