गीतों में हथियारों का प्रचार, हथियारों ने ले ली सिद्धू मूसेवाला की जान

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 04:11 PM (IST)

मानसा: 11 जून 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) ने अपने करियर की शुरूआत गायक के तौर पर की थी। सिद्धू मूसेवाला ग्रैजुएशन के बाद कनाडा चले गए थे और वहां उन्होंने अपना पहला गीत 'जी वैगन' लांच किया था। 2018 में भारत में भी लाइव प्रोफाइल शुरू की।

सिद्धू मूसेवाला ने एक गायक के तौर पर कनाडा में भी सफलतापूर्वक काम किया और कई सफल गीतों के वीडियो भी रिलीज किए परन्तु वह एक सफल गायक होने के साथ-साथ लगातार विवादों में भी रहे। यह केवल इतेफाक की बात है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में ए.के.-47 का प्रयोग कीया गया। इस ए.के.-47 की प्रशिक्षण को लेकर सिद्धू मूसेवाला भी विवादों में आ गए थे। सिद्धू पर हमेशा हथियारों के सभ्याचार को उत्साहित करने के दोष लगे और आखिरकार यही हथियार उनकी मौत का कारण भी बने।

पहला विवाद
मई 2020 में सिद्धू मूसेवाला का कुछ पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में ए.के.-47 की प्रशिक्षण लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शामिल पुलिस मुलाजिमों को निरस्त कर दिया गया थे। सिद्धू मूसेवाला पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया था। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला ने संजू गीत गाकर अपनी तुलना संजय दत्त के साथ कर ली थी। इस गीत को लेकर उन पर मामला भी दर्ज किया गया था। उन पर गन्न कल्चर को उत्साहित करने के दोष लगाए गए थे।

दूसरा विवाद
दूसरे विवाद में मूसेवाला का पंजाबी गायक कर्ण औजला के साथ विवाद हो गया था। दोनों गायकों ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर एक-दूसरे खिलाफ गुस्सा निकाला और गीतों पर हिंसा को उत्साहित करने के दोष लगाए। 

तीसरा विवाद
सिद्धू मूसेवाला दिसंबर 2020 में ‘पंजाब मां मदरलैंड’ गीत के लिए भी विवादों में घिरा हुआ था। इसमें उसने जरनैल सिंह भिंडरावाला की प्रशंसा की थी जिस कारण उसकी आलोचना हुई थी।

चौथा विवाद
अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से चयन हार्न के बाद सिद्धू मूसेवाला ने ‘सकेप गोट’ शीर्षक वाला एक गीत रिलीज किया था जिसमें सिद्धू मूसेवाला ने अपनी हार के लिए जनता को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल खड़े किए। आम आदमी पार्टी ने उस समय दोष लगाया था कि सिद्धू मूसेवाला जनता को गद्दार कह रहा है। सिद्धू मूसेवाला अपने करियर दौरान काफी चर्चा में रहे और उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News