छुट्टी वाले दिन भी खुले रहे दफ्तर, निगम ने इकट्ठा किया लाखों का प्रॉपर्टी टैक्स

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 11:18 AM (IST)

अमृतसर (रमन): नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा निर्देशा के चलते प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा टैक्स जमा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके चलते आज रविवार छुट्टी वाले दिन 43 लाख रुपए टैक्स एकत्रित हुआ है।

निगम सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह अजनाला ने बताया कि निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सभी अधिकारी टैक्स एकत्रित करने में जुटे रहे और टैक्स लेने के लिए सी.एफ.सी. सैंटर भी खुले रहे। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष 2024-25 में नगर निगम को अब तक 39.66 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हो चुका है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करवाने वालों को 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज प्रति वर्ष के हिसाब से लगेगा। उन्होंने कहा कि जुर्माना और विकास से बचने के लिए कल अंतिम दिन है। बता दें की पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में नगर निगम 37.90 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित कर पाया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News