पंजाब के होटल में रेड! गंदा धंधा करती पकड़ी गई लड़कियां
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 05:46 PM (IST)
श्री आनंदपुर साहिब (दलजीत सिंह): स्थानीय मंदिर श्री नैना देवी सड़क पर स्थित कुछ होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे संबंधी पंजाब केसरी अखबार में छपी कई खबरों के बाद जागे स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा एक होटल में गत देर शाम छापेमारी कर होटल मालिक और देह व्यापार के धंधे से जुड़ी 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह के दिशा-निर्दोशों के तहत उप-कप्तान पुलिस जशनदीप सिंह के नेतृत्व में गत शाम पुलिस पार्टी द्वारा मंदिर श्री नैना देवी सड़क पर स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबा (होटल) में रेड की गई। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी के दौरान होटल के मैनेजर-कम-मालिक गुरमुख सिंह बेटे दयाल सिंह निवासी गांव चेहरामजारा थाना नूरपुर बेदी सहित कमरों से 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर माननीय कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस सड़क पर बहुत बड़ी संख्या में होटल बने हुए हैं जिनमें कुछ होटलों में सरेआम पिछले कई वर्षों से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है, जिनमें एक ये 'शेर-ए-पंजाब' होटल भी था, जिसके खिलाफ पहले भी कई बार 'पंजाब केसरी' अखबार में प्रमुखता से खबर छापकर प्रशासन का ध्यान दिलाया गया था। अखबारों में इतनी खबरें छपने के बावजूद भी इस होटल मालिक के खिलाफ लंबे समय तक कार्रवाई न होने की वजह इस होटल मालिक पर किसी का राजनीतिक संरक्षण बताया जा रहा था और मिली पक्की जानकारी के मुताबिक इस होटल में एक और व्यक्ति भी सांझेदारी है जो कि ऊंची सियासी पहुंच रखता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

