CM चन्नी के दौरे से पहले कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई हाथापाई

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 02:12 PM (IST)

बरनाला/धनौला/तपा मंडी (विवेक सिंधवानी, रवि, धर्मपाल, राईआं): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दौरे से पहले आज जगह-जगह बिजली कर्मचारियों, सेहत कर्मचारियों और बेरोजगारों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर इन कर्मचारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। इस दौरान कई कर्मचारियों की पगड़ी भी उतर गई। मुख्यमंत्री चन्नी महल कलां में संबोधन कर रहे थे तो प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी भी की गई। 

यह भी पढ़ेंः PPCC प्रधान नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल को दिया चैलेंज

PunjabKesari

कर्मचारी संदीप कौर ने कहा कि चन्नी सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को पीटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शांतमय ढंग से रोश प्रदर्शन किया जा रहा था जिसके बावजूद भी पुलिस ने खिंचातान की। एक तरफ चन्नी सरकार लोगों की सरकार होने के दावे करती है और दूसरी तरफ लोगों के अधिकारों को कुचला जा रहा है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं आज तपा मंडी में भी कच्चे अध्यापकों ने अंदरूनी बस स्टैंड नज़दीक बनी पानी वाली टेकी के पास चन्नी सरकार के विरोध में धरना लगा कर एक अध्यापक पेट्रोल की बोतल ले कर टेकी पर चढ़ गया। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हुए थे। जगह-जगह पर पुलिस के नाके लगे हुए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News