PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 04:55 PM (IST)

फरीदकोटः पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा मांगें पूरी न होने के विरोध में फरीदकोट डिपो गेट के सामने गेट रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए राज्य नेता हरप्रीत सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब में कच्चे कर्मचारियों की राज्य सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा हड़ताल को लेकर एक माह पहले भेजे गए नोटिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। मीटिंग या कोई सार्थक समाधान नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने कच्चे मुलाजमों को पक्का करने, ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करने व वेतन में बढ़ोतरी करने और सेवा नियम बनाकर कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है। 

राज्य नेता सोढ़ी ने कहा कि अगर 8 फरवरी की बैठक में जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ तो परिवहन कर्मचारी 13, 14, 15 फरवरी को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रबंधन की होगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Neetu Bala

Related News