पंजाब बोर्ड आज घोषित करेगा 10वीं का Result, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 11:32 AM (IST)

मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह दोपहर 12:30 बजे परिणामों का औपचारिक ऐलान करेंगे। 

इसके तुरंत बाद रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB पर अपलोड कर दिया जाएगा, जहां विद्यार्थी अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जिनमें करीब 2.84 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9549161161 भी जारी किया है, ताकि रिजल्ट देखने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर छात्र सीधे संपर्क कर सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News