Punjab: चलती कार में लगी भयंकर आग, सवारियों ने कूद कर बचाई जान
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:48 PM (IST)
मोगा (आजाद) : आज बाद दोपहर धर्मकोट के पास चलती ऑल्टो कार आग लगने से जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह कैला अपने दोस्त गगनदीप सिंह के साथ अपने भाई इंद्रजीत सिंह को जो मोगा बैंक में काम करता है, उसे छोड़कर वापस अपनी कार पर वापस धर्मकोट आ रहे थे, तो अचानक धर्मकोट के नजदीक पहुंचे तो कार से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिस पर वह तुरंत नीचे उतरे और इसी दौरान कार आग की लपेट में आ गई। जिस पर उन्होंने अपने साथियों को फोन पर सूचित किया और इसी दौरान नगर काऊंसिल धर्मकोट के फायर ब्रिगेड अपने मुलाजिमों के साथ वहां पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कार पूरी तरह राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और जांच की।

